टेक्नोलॉजी डेस्क। Instagram आज के समय में एक ऐसी एप बन गई है, जो केवल एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि कमाई का भी साधन बन गई है। ऐसे लाखों लोग हैं, जो हर दिन रील्स बनाते हैं और फोटो पोस्ट इसलिए करते हैं ताकि वह कमाई कर सके। हालांकि, हकीकत यह है कि Instagram पर व्यूज नहीं आने की वजह से आज कई यूजर्स मानसिक रूप से परेशान हैं। चलिए आपको इसकी वजह बताते हैं।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, कीमत इतनी कम कि चौंक जाएंगे आप
-Audience के हिसाब से कंटेंट नहीं है- पहला कारण आपका कंटेंट हो सकता है। हो सकता है कि आप हर दिन टाइम से वीडियो डाल रही हैं और हैशटैग भी सही यूज कर रही हैं और फिर भी व्यूज नहीं आ रहे हैं, तो कंटेट सही नहीं होगा। अगर आपकी वीडियो से ऑडियंस कनेक्ट नहीं कर पा रही है, तो वीडियो नहीं चलेगी। पहले आपको समझना होगा कि लोगों को किस तरह के कंटेंट ज्यादा पसंद आते हैं।

-कई लोगों को यह बात नहीं पता कि आपकी वीडियो पर व्यूज इंस्टा एल्गोरिदम तय करता है। अगर आपकी वीडियो के शुरुआती सेकेंड अच्छा नहीं है और लोग आपकी वीडियो को स्किप करके जा रहे हैं, तो इंस्टाग्राम को लगता है कि आपकी वीडियो इंटरेस्टिंग नहीं है। ऐसे में एल्गोरिदम आपकी वीडियो को ज्यादा लोगों तक नहीं दिखाता और वीडियो में कम व्यूज आते हैं।
-इंस्टाग्राम अपनी आवाज को ज्यादा वायरल करता है। अगर आपकी सभी वीडियो गाने पर है या किसी और के ऑडियो पर रिकॉर्ड की जा रही है, तो आपकी वीडियो ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचेगी। ओरिजिनल कंटेंट लोगों को ज्यादा पसंद आता है।
-इंस्टाग्राम चाहता है कि अगर आपके फैंस आपकी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, तो आप उनका जवाब दे। इससे इंगेजमेंट बढ़ती है।
Tag: #nextindiatimes #Instagram #tricks




