30 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

मैच के दिन प्रैक्टिस नहीं और…, देखें IPL 2026 के लिए क्या-क्या नियम बदले?

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। बीसीसीआई ने अपने नए फरमान में कई चीजों को स्पष्ट कर दिया है कि टीमें क्या कर सकती है और क्या नहीं कर सकती है?

यह भी पढ़ें-IPL 2026 नीलामी में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है मोटी रकम, करोड़ों में होगी कीमत

अब हर टीम के खिलाड़ी सिर्फ टीम बस में ही ट्रेवल कर सकेंगे। उन्हें परिवार के साथ सफर करने की परमिशन नहीं हैं। इसके अलावा मैच डे पर किसी भी प्रैक्टिस सेशन की इजाजत नहीं होगी।वानखेड़े स्टेडियम में भी बीसीसीआई ने अलग इंतजाम किया है, जहां टीमों को मेन चौक के दोनों तरफ दो प्रैक्टिस विकेट दिए जाएंगे। किसी भी टीम को विरोधी टीम की प्रैक्टिस विकेट को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।

नई गाईडलाइंस के अनुसार कोई भी ओपन नेट की इजाजत नहीं होगी। अगर एक टीम का प्रैक्टिस सेशन जल्दी खत्म हो जाता है, तो दूसरी टीम को प्रैक्टिस के लिए उस पिच का इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं होगी।मैच वाले दिन मेन चौक पर कोई भी फिटनेस टेस्ट नहीं होगा। प्रैक्टिस डे पर भी प्लेयर्स को स्टेडियम तक अपनी टीम बस में आना है। टीम दो अलग-अलग बैच में स्टेडियम पहुंच सकती है।

मैच-डे के लिए प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया यानी PMOA से मान्यता प्राप्त स्टाफ के लिए मैच वाले दिन अपना एक्रेडिटेशन लाना जरूरी है। पहली बार एक्रेडिटेशन न लाने पर वॉर्निंग दी जाएगी। दूसरी बार, टीम पर पैसे का जुर्माना लगाया जाएगा। हिटिंग नेट देने के बावजूद, खिलाड़ियों को LED नेट पर हिट करने की परमिशन नहीं। मैच के दिनों में आईपीएल 2025 की तरह सिर्फ 12 एक्रेडिटेड सपोर्ट स्टाफ को इजाजत होगी, जिसमें टीम डॉक्टर भी शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Sports

RELATED ARTICLE

close button