28 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

आत्मघाती हमलों से दहल उठा नाइजीरिया, 18 की मौत, 42 से ज्यादा घायल

डेस्क। नाइजीरिया (Nigeria) आत्मघाती हमलों से दहल उठा है। एक के बाद एक हुए इस आत्मघाती हमले में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। पहला हमला पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो (Borno) में हुआ है। वहीं दूसरा आत्मघाती हमला बॉर्डर इलाका कैमरून (Cameroon) में हुआ। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 42 लोग घायल हो गए। इनमें से 19 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें-लद्दाख: टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, 5 जवान शहीद; रक्षामंत्री ने जताया दुःख

वहां (Nigeria) के लोकल स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (Agency) के डायरेक्टर जनरल बरकिंडो सैदु ने कहा कि संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों ने अलग-अलग जगहों पर सिलसिलेवार तरीके से हमला किया। सुसाइड बॉम्बर्स ने ग्वोजा शहर में एक शादी, अंतिम संस्कार और अस्पताल (hospital) पर हमला किया। इसमें कई लोग मारे गए और कई घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मरने वालों में प्रेग्नेंट महिला और बच्चे भी शामिल हैं।

उधर ग्वोजा (Gwoza) में सेना की सहायता करने वाले मिलिशिया के एक सदस्य ने कहा कि एक सुरक्षा चौकी पर भी हमला हुआ है। इस हमले में उसके दो साथी और एक सैनिक भी मारे गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन (terrorist organization) ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजीरिया (Nigeria) का बोर्नो वो इलाका है, जहां सबसे ज्यादा आतंकवादी ग्रुप सक्रिय है। बोको हरम (Boko Haram) और उससे अलग हुआ इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस ग्रुप काफी एक्टिव हैं।

हमले की आशंका बोको हरम (Boko Haram) पर जताई जा रही है। बोको हरम ने इस्लामिक स्टेट से हाथ मिलाकर नाइजीरिया (Nigeria) में आतंक का दायरा बढ़ाया। बोको हरम (Boko Haram) अब तक हजारों लोगों की नृशंस हत्या कर चुका है। बोको हरम ने न सिर्फ यहां के लोगों को को अपना निशाना बनाया बल्कि सुरक्षाबलों पर भी जानलेवा हमला किया। लोगों का अपहरण किया, सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और बच्चों को भी नहीं छोड़ा।

Tag: #nextindiatimes #Nigeria #BokoHaram

RELATED ARTICLE

close button