35.9 C
Lucknow
Sunday, June 8, 2025

इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं Nick Jonas, लिस्ट में भाई की गर्लफ्रेंड का भी नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क। पॉप स्टार माइली साइरस (Miley Cyrus) कभी सिंगर निक जोनस को डेट करती थीं, जिन्होंने बाद में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ घर बसा लिया। माइली साइरस ने अब एक इंटरव्यू में निक जोनस (Nick Jonas) संग अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। माइली अब ‘समथिंग ब्यूटीफुल’ से कमबैक कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-पब में बर्तन धोता था सबका चहेता हॉलीवुड एक्टर, इस फिल्म ने बदल दी किस्मत

उन्होंने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपना दिल खोलकर रख दिया। माइली ने कहा कि उनके और निक जोनस (Nick Jonas) के बीच चीजें जिस तरह से खत्म हुई थीं, वह उससे खुश नहीं थीं। दोनों साल 2006 में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों 2009 में भी साथ थे, पर बीच-बीच में उनका रिश्ता टूटता-जुड़ता रहा। माइली ने अपनी किताब Miles to Go में निक जोनस को प्रिंस चार्मिंग बताया था।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस (Nick Jonas) अमेरिका के मशहूर सिंगर है। उन्होंने अपने से 10 साल बड़ी प्रियंका चोपड़ा से शादी की। शादी से पहले उनकी बेहद लंबी गर्लफ्रेंड की लिस्ट रह चुकी है। निक जोनस ने Miley Cyrus को टीनएज के दौरान डेट किया था और ज्यादा वक्त तक दोनों रिलेशनशिप में नहीं रहे। 2007 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

बाद में साल 2008 में सिंगर ने सेलेना गोमेज (Selena Gomez) को डेट करना शुरू किया। इस बात का खुलासा सेलेना गोमेज में खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। निक जोनस (Nick Jonas) ने सिंगर Delta Goodrem को तकरीबन 10 महीने के लिए डेट किया था और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। निक जोनस का नाम उन्ही के भाई जो जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड Gigi Hadid से जोड़ा गया। दोनों को कई बार साथ में भी देखा जाता था।

Tag: #nextindiatimes #NickJonas #Entertainment #MileyCyrus #PriyankaChopra

RELATED ARTICLE

close button