22 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

Hero Xtreme 125R का नया वेरिएंट लॉन्च, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

ऑटो डेस्क। हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Xtreme 125R को नया अपडेट दिया है। इसे बिना किसी हाइप के लॉन्च कर दिया गया है। इस नए वेरिएंट को पूरी तरह से फीचर्स से लोड किया गया है। इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा बेहतरीन बनाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja ZX6R का नया वर्जन लांच, जानें कैसे हैं इसके फीचर्स

इसके नए वेरिएंट को 1,04,500 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। अब यह कुल चार वेरिएंट में उपलब्ध हो गई है। 2025 Hero Xtreme 125R में अब कई नए फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से कहीं बेहतर बनाती हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, तीन राइड मोड्स, कलर्ड LCD कंसोल और सबसे महत्वपूर्ण ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स शामिल हैं। इन नई सुविधाओं के साथ यह अब भारत की सबसे सुरक्षित 125cc बाइक बन गई है।

Hero Xtreme 125R में वही पुराना 124.7cc इंजन दिया गया है, जो 11.4 PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। राइड-बाय-वायर सेटअप सिर्फ क्रूज कंट्रोल और राइड मोड्स को सक्षम नहीं करता बल्कि यह स्मूद थ्रॉटल रिस्पांस और बेहतर फ्यूल एफिशियंसी का भी वादा करता है। ड्यूल-चैनल ABS के साथ यह बाइक अब और भी सुरक्षित हो गई है। Xtreme 125R को तीन नए कलर ऑप्शन में लाई गई है। 

Hero Xtreme 125R एक ऐसी बाइक है जो आपका वीकडे कम्यूटर और संडे थ्रिल मशीन दोनों हो सकती है। यह बाइक 125cc सेगमेंट में उन लोगों के लिए है जो एक सस्ती और सुरक्षित बाइक चाहते हैं लेकिन साथ ही साथ उन्हें राइडिंग के दौरान रोमांच भी चाहिए। हीरो ने इसे चुपचाप लॉन्च किया लेकिन आने वाले दिनों में यह बाइक 125cc की दुनिया में बहुत धमाल मचाने वाली है।

Tag: #nextindiatimes #HeroXtreme125R #automobile

RELATED ARTICLE

close button