36.1 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

भारत में लॉन्च हुई नई Hyundai Verna, जानें इसकी कीमत और दमदार फीचर्स

ऑटो डेस्क। Hyundai Verna के लॉन्च के मौके पर कंपनी के CEO ने कहा कि, नई कार सिर्फ पुराने मॉडल का अपडेट नहीं है बल्कि अपने आप में एक खास ब्रांड है। मार्केट भले ही बदलते रहे लेकिन हुंडई बेहतरीन इंजीनियरिंग और शानदार ड्राइविंग अनुभव देने के लिए तैयार है। यह कार चलाने में बहुत स्थिर और सुरक्षित है और इसका इंजन भी बहुत दमदार है।

यह भी पढ़ें-Kia Seltos की नई जेनरेशन भारत में हुई पेश, 24 सेफ्टी फीचर्स से है लैस

इस कार में डुअल 52.06 सेमी (10.25″+10.25″) इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, सेगमेंट में पहला राउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, स्मार्टफोन वारयलेस चार्जर और वायरलेस एंड्रायड ऑटो और Apple Carplay के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 8 स्पीकर लगे हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Smart Key का भी फीचर दिया गया है।

इसमें स्टाइलिश D-कट स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो काफी स्पोर्ट दिखता है। सीटों पर प्रीमियम लेदर जैसा Leatherette इस्तेमाल किया गया है। ड्राइवर अपनी सीट को 8 अलग-अलग तरीकों से बटन के जरिए सेट कर सकता है। ड्राइविग सीट पर स्मार्ट मेमेरी की तकनीक दी गई है और पिछली खिड़कियों के लिए पर्दे दिए गए हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार आए हैं। इसका Boot Space इस सेगमेंट में सबसे बड़ी, 528 लीटर का है।

नई Hyundai Verna पावरफुल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पहला है 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन जो उन लोगों के लिए है जिन्हें शहर में अच्छा माइलेज चाहिए। दूसरा है 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन तो स्पीड और पावर के साथ तगड़ा पिकअप देता है। नई Hyundai Verna की शुरुआती कीमत 10,98,400 रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। इस कैटेगरी की कार में पहली बार 7 Airbags दिए गए हैं।

Tag: #nextindiatimes #HyundaiVerna #Aotomobile

RELATED ARTICLE

close button