31 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

झारखंड में फाइनल हुई NDA की सीट शेयरिंग, BJP को मिलीं इतनी सीटें

Print Friendly, PDF & Email

झारखंड। झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल-वाम दलों के इंडिया गठबंधन (India alliance) को हराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन किया है। NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा भी हो गया है।

यह भी पढ़ें-‘ये काम नहीं करेगा’, One Nation One Election पर कांग्रेस का आया बयान

झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में NDA की सरकार है। मोदी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार विकास और सुशासन की प्रतीक है हमारी कोशिश है कि बेटियां, माटी, रोटी और जवानी सुरक्षित रहें। शिवराज ने कहा कि झारखंड (Jharkhand) में BJP, आजसू, JDU और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर भी चर्चा हो गई है।

आजसू 10 सीटों सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से अपने उम्मीदवार उतारेगी। जनता दल यूनाइटेड (JDU) दो सीटों तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिम से जबकि लोजपा एक सीट चतरा से चुनाव लड़ेगी। भाजपा बाकी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे। झारखंड (Jharkhand) में NDA के प्रमुख घटक दल आजसू, JDU और लोजपा हैं।

Tag: #nextindiatimes #BJP #JDU #Jharkhand

RELATED ARTICLE

close button