36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

इस देश के मुस्लिम कोट-पैंट पहनकर पढ़ते हैं नमाज, जानें इसके पीछे की वजह

डेस्क। नमाज का जिक्र हो तो सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी लगाए मुस्लिम की तस्वीर सामने घूम जाती है। भारत में Muslims की पहचान सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी से होती है तो पाकिस्तान के मुस्लिम और मौलवियों का पहनावा अलग-अलग है लेकिन दुनिया के हर देश में ऐसा नहीं है। चलिए आपको एक ऐसे देश के बारे में बताते हैं, जहां मुस्लिम कोट-पैंट पहनकर नमाज पढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें-काबा के अंदर क्यों नहीं लगाई जाती लाइट, जानें काले पत्थर का रहस्य

मिस्र एक ऐसा देश है, जहां मुसलमान अक्सर कोट-पैंट पहनकर भी नमाज पढ़ते हैं। यह उनकी आधुनिकता और धार्मिक जीवन का एक अनोखा मेल है। यहां का पहनावा भारत और पाकिस्तान से काफी अलग है। मिस्र के मौलवियों का पहनावा भी भारत या पाकिस्तान से काफी अलग होता है। यहां के मौलवी भी पारंपरिक रूप से हल्के रंग के कपड़े पहनते हैं।

भारत में आम तौर पर मुस्लिम पुरुष कुर्ता-पायजामा पहनते हैं। हालांकि आजकल बहुत से लोग कोट-पैंट पहनकर भी नमाज पढ़ते हैं। यह दिखाता है कि भारतीय मुसलमान अपने धार्मिक विश्वास के साथ आधुनिक जीवनशैली को भी अपनाते हैं। भारत में मौलवी का रूप देखते ही हमें अक्सर सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी वाला बुजुर्ग व्यक्ति याद आता है। उनकी लंबी दाढ़ी और पारंपरिक कपड़े उनकी धार्मिक और सामाजिक भूमिका को दिखाता है।

पाकिस्तान में मुसलमानों का पहनावा भारत से थोड़ा अलग होता है। वहां के मौलवी अक्सर लंबे कुर्ते और टोपी पहनते हैं। हालांकि पाकिस्तान में भी कुछ लोग आधुनिक कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं, पर पारंपरिक पहनावा अभी भी ज्यादा सामान्य है। इस समय रमजान चल रहे है; जो इस्लाम धर्म का एक पवित्र महीना है, जिसे मुस्लिम समुदाय उपवास (रोजा) रखकर मनाते हैं। इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने में आने वाला यह महीना आत्मशुद्धि, इबादत और संयम का समय होता है।

Tag: #nextindiatimes #Muslims #Ramadan

RELATED ARTICLE

close button