32.3 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

जल्द लांच होगी Motorola की नई स्मार्टवॉच, मिलेंगे एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। मोटोरोला जल्द ही भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च करने जा रहा है। इस ब्रांड ने इस महीने की शुरुआत में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो यानी CES 2026 में अपने लेटेस्ट इकोसिस्टम लाइनअप के हिस्से के तौर पर इस स्मार्टवॉच को पहली बार पेश किया था। अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि ये वॉच जल्द मार्केट में एंट्री लेगी।

यह भी पढ़ें-दमदार प्रोसेसर के साथ लांच हुआ गेमिंग लैपटॉप Lenovo Legion 5, जानें कीमत

इस वॉच में 47mm का एल्युमिनियम फ्रेम और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस वॉच में 13 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिल सकता है। मोटोरोला की ये जबरदस्त Moto Watch भारत में 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगी। ग्राहक इस वॉच को Flipkart और Motorola इंडिया वेबसाइट से खरीद पाएंगे।

इस वॉच में आपको 1.4-इंच का सर्कुलर OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। वॉच की स्क्रीन के ऊपर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलेगी। वॉच पर आपको हल्के मिनट के निशान या क्रोनोग्राफ डिजाइन देखने को मिलेगा जो ग्लास के बाहरी किनारे पर उकेरा या प्रिंट किया हुआ लग रहा है। स्मार्टवॉच में एल्युमिनियम फ्रेम मिल सकता है।

कंपनी ने वॉच के बारे में काफी कुछ बताया था। नई Moto Watch स्टेप काउंट, स्ट्रेस डिटेक्शन, स्लीप मॉनिटरिंग और कई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स से लैस होने वाली है। खास बात यह है कि इस मोटोरोला स्मार्टवॉच को फिनिश स्पोर्ट्स और फिटनेस टेक कंपनी Polar के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया गया है। यह कंपनी एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स ऑफर करती है। इतना ही नहीं इस वॉच में ब्लूटूथ 5.3 के जरिए ब्लूटूथ कॉलिंग, ऑडियो नोटिफिकेशन अलर्ट और Moto AI-कम्पैटिबल स्मार्टफोन के साथ Catch me up फीचर भी देखने को मिलेगा। स्मार्टवॉच डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS भी ऑफर करेगी।

Tag: #nextindiatimes #MotoWatch #Motorola

RELATED ARTICLE

close button