36.3 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, जानें आपके यहां कब तक पहुंचेगा मानसून

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में मानसून (Monsoon) की दस्तक के साथ ही मुंबई के लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलने वाला है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने जानकारी दी है कि 6 जून को मानसून (Monsoon) महाराष्ट्र के कोंकण पहुंच चुका है और अगले चार दिन में पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। मुंबई (Mumbai) में 9-10 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-बंगाल में 6 दिन पहले पहुंचा मानसून, उत्तर भारत को जल्द मिलेगी राहत

हालांकि दिल्ली (Delhi) के लोगों को गर्मी से राहत मिलने में थोड़ा समय है। यहां जून के महीने के अंत तक मानसून पहुंच सकता है। 25 से 30 जून के बीच दिल्ली में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया है कि देश के किस हिस्से में कब तक मानसून पहुंच सकता है। इस साल मानसून (Monsoon) सबसे पहले श्रीलंका पहुंचा था, जहां 19 मई से ही बारिश शुरू हो गई थी। भारत में 30 मई को मानसून (Monsoon) ने दस्तक दी।

2 जून तक दक्षिण भारत (South India) के चार राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका था। मई के अंत में ही उत्तर-पूर्वी (north-eastern) राज्यों में भी बारिश शुरू हो गई थी। 6 जून तक महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में मानसून (Monsoon) आ चुका है। तूफान रेमल (Remal) के कारण कई राज्यों में मानसून (Monsoon) जल्दी पहुंचा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी राज्यों में मानसून अनुमानित समय से पहले पहुंचेगा। मानसून के फैलने और आगे बढ़ने की रफ्तार कई चीजों पर निर्भार करती है।

15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड (Jharkhand) में भी मानसून (Monsoon) के दस्तक देने की उम्मीद है। 20 जून तक उत्तर प्रदेश और 25 जून तक राजस्थान दिल्ली में भी मानसून (Monsoon) पहुंच सकता है। 30 जून तक पूरे देश में बारिश शुरू होने की उम्मीद है। राजस्थान (Rajasthan) के पश्चिमी इलाकों में 5 जुलाई तक मानसून पहुंचेगा। 8 जुलाई तक पाकिस्तान में भी बारिश शुरू होने के आसार हैं।

Tag: #nextindiatimes #Monsoon #Delhi

RELATED ARTICLE

close button