36.3 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

पश्चिमी यूपी में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

लखनऊ। मानसून (Monsoon) ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। राजधानी लखनऊ में समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों बारिश (rain) हो रही है। लखनऊ में शुक्रवार रात करीब आठ बजे तेज बारिश (rain) के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने पहले 18 जून को मानसून के आने की संभावना जताई थी। लेकिन मानसून (Monsoon) आने में थोड़ा वक्त लग गया।

यह भी पढ़ें-पहली ही बारिश ने खोल दी राम मंदिर निर्माण की पोल, टपकने लगा छत से पानी

IMD के मुताबिक अगले 4-5 दिनों में पूरे यूपी में बारिश शुरू हो जाएगी। राजधानी लखनऊ (Lucknow) में तेज हवाओं और गरज के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली। बारिश (rain) के बाद लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके अलावा 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि बारिश (rain) शुरू होने के बाद हवा की रफ्तार कम हो गई।

बता दें कि मानसून (Monsoon) की दक्षिणी सीमा बुंदेलखंड (Bundelkhand) के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है और बुंदेलखंड समेत मध्य क्षेत्र में बारिश भी शुरू हो गई है। अब मानसून (Monsoon) की पूर्वी सीमा उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। बारिश से जहां कृषि कार्य में तेजी आएगी, वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) डॉ. एस एन सुनील पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। इसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

Tag: #nextindiatimes #Monsoon #rain

RELATED ARTICLE

close button