34.7 C
Lucknow
Monday, March 31, 2025

ईद पर सौगात-ए-मोदी योजना, जानें क्या है यह और क्या-क्या मिलेगा इसमें?

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर तोहफा देगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सौगात-ए-मोदी’ (Saugat-e-Modi) किट बांटने का एलान किया है। ईद (Eid) पर इन किटों को मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों में बांटा जाएगा। 32 लाख जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उन्हें यह सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-ईद पर क्यों बनती है मीठी सेवई, जानिए रोचक वजह

इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब मुस्लिम परिवार बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें। अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के 32000 कार्यकर्ता देश भर की 32000 मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे। किट में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े, सेंवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी होगी। महिलाओं की (Saugat-e-Modi) किट में सूट का कपड़ा होगा। वहीं पुरुषों की किट में कुर्ता-पायजामा होगा।

सूत्रों के अनुसार प्रत्येक (Saugat-e-Modi) किट की कीमत करीब 500 से 600 रुपये होगी। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि गरीब और जरूरतमंद मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सके। भाजपा का यह अभियान 25 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। चांद रात के पहले तक यह किट 32 लाख लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा।

इसकी (Saugat-e-Modi) शुरुआत नई दिल्ली के गालिब अकादमी से होगी। इसके तहत हर एक भाजपा कार्यकर्ता 100 लोगों से संपर्क करेगा। भाजपा का दावा है कि यह कदम सामाजिक समावेश और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इस पहल को बिहार सहित कई राज्यों में लागू किया जाएगा, जहां भाजपा की मजबूत उपस्थिति है।

Tag: #nextindiatimes #Eid #SaugateModi

RELATED ARTICLE

close button