ऑटो डेस्क। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से दो नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें-जल्द लॉन्च की जाएगी Nissan Tekton एसयूवी; Creta, Seltos को देगी टक्कर
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से दो मौजूदा एसयूवी को ही अपडेट किया जा सकता है। इनमें Maruti Fronx और Maruti Brezza शामिल हैं।इनमें से फ्रॉन्क्स को ईथनॉल और ब्रेजा को अंडरबॉडी सीएनजी टैंक के साथ ही कुछ कॉस्मैटिक बदलाव करने के बाद ऑफर किया जा सकता है। उम्मीद है इनमें से एक एसयूवी को मार्च और दूसरी को अप्रैल से जून के बीच ऑफर किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि फ्रॉन्क्स को ईथनॉल फ्यूल विकल्प के साथ उतारा जा सकता है जिससे यह ज्यादा पर्यावरण अनुकूल बन सके। वहीं ब्रेजा को अंडरबॉडी सीएनजी टैंक के साथ पेश करने की तैयारी है। लॉन्च पर निर्माता ने भले ही कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ब्रेजा फेसलिफ्ट को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस दौरान एसयूवी को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन फिर भी अंडरबॉडी सीएनजी किट के साथ ही कई फीचर्स की जानकारी भी मिल रही थी।
मारुति की ओर से इन दोनों एसयूवी को भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इनका मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है। एक एसयूवी को मार्च के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। दूसरी एसयूवी को अप्रैल से जून के बीच बाजार में उतारे जाने की संभावना है।
Tag: #nextindiatimes #MarutiBrezza #MarutiSuzuki




