30 C
Lucknow
Tuesday, February 24, 2026

Maruti Fronx या Nissan Magnite; जानें किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर

ऑटो डेस्क। भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। इस सेगमेंट में सभी निर्माताओं की ओर से अपने उत्‍पादों की बिक्री की जाती है। इस सेगमेंट में Maruti Fronx का मुकाबला निसान मेग्‍नाइट के साथ होगा।

यह भी पढ़ें-Mahindra XUV7XO से Renault Duster तक, 2026 में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां

मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी फ्रॉन्‍क्‍स को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलैंप, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, रियर वाइपर और वॉशर, स्‍पॉयलर, स्किड प्‍लेट, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, फैब्रिक सीट, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

वहीं निसान मैग्‍नाइट में कई फीचर्स को दिया जाता है। जिसमें की-लैस एंट्री, एलईडी टेल लैंप, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रूफ रेल, एलईडी टर्न इंडीकेटर, 17.78 सेमी कंट्रोल स्‍क्रीन, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, पीएम 2.5 फिल्‍टर, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

फ्रॉन्‍क्‍स में 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेडिट, 1.2 लीटर सीएनजी और एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्‍प दिया जाता है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 66 किलोवाट की पावर और 113 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं टर्बो इंजन से 73.6 किलोवाट की पावर और 147.6 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन से इसे 20.02 से लेकर 22.89 किलोमीटर की माइलेज मिलती है। इसमें मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिलते हैं।

वहीं निसान की ओर से मैग्‍नाइट एसयूवी में एक लीटर नेुचरल एस्पिरेटिड और टर्बो इंजन मिलता है। जिससे इसे 72 और 100 पीएस की पावर मिलती है। इसके साथ ही एसयूवी में 5 स्‍पीड मैनुअल, 5 स्‍पीड एएमटी और सीवीटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिलते हैं।

Tag: #nextindiatimes #MarutiFronx #NissanMagnite

RELATED ARTICLE

close button