मेष:आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। नहीं तो नुकसान होगा।
वृषभ :आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं। नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
मिथुन :मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा किसी अचानक आने वाली समस्या की वजह से आप चिंतित होंगे और मानसिक रूप से परेशान भी हो सकते हें। आपके लिए सलाह है कि दिन के पहले भाग में ही तेजी से काम को निपटाने का प्रयास करें।
कर्क :आज का राशिफल कहता है कि संवाद में सावधानी बरतें। वहीं मंगल देवता कन्या राशि में आपके तृतीय भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे विचारों, दस्तावेजों और यात्रा योजनाओं को व्यवस्थित करना आसान हो जाएगा।
सिंह : आज का राशिफल कहता है कि चंद्रमा आज भी आपकी ही राशि में हैं। यह आत्म-अभिव्यक्ति और भावनात्मक स्पष्टता का समय है। मंगल अब आपकी धन संबंधित द्वितीय भाव में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे संसाधनों का प्रबंधन और बजट योजना महत्वपूर्ण बन जाएगा।
कन्या:आज का राशिफल बताता है कि मंगल देवता आपकी ही राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आप नई ऊर्जा के साथ पहल करेंगे, पुराने कार्यों को पूरा करेंगे या स्वास्थ्य संबंधी योजना दोबारा शुरू कर सकते हैं। सिंह राशि में चंद्रमा आपकी अंतर्ज्ञान और आत्मचिंतन की शक्ति को सक्रिय कर रहे हैं।
तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा।
वृश्चिक: आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। प्रातः काल कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इससे मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके कारण अत्यधिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। संध्या के समय किसी अपने के साथ विवाद हो सकता है, सतर्क रहें।
धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें।
मकर :मकर राशि वालों को आज लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी महसूस होगी। यदि आप पर पहले कोई कर्ज था तो आज उसे चुकाने में सफल रहेंगे। दोस्त के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं लेकिन उसमें भी आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।
कुंभ :आज आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा आदि का प्लान बन सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मीन:आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता और परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)