कोलकाता। पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (by-election) की मतगणना में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने लगातार बढ़त बनाए रखी है और अन्य दलों को काफी पीछे छोड़ दिया है। सत्तारूढ़ पार्टी (Mamata Banerjee) के सभी छह सीटों पर जीत हासिल करने की संभावना प्रबल होती जा रही है।
यह भी पढ़ें-फूलपुर उपचुनाव मतगणना के दौरान भिड़े BJP-SP कार्यकर्ता, फेंकी कुर्सियां
कूचबिहार जिले के सिताई विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल उम्मीदवार संगीता राय ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। ग्यारहवें दौर की मतगणना के बाद वह एक लाख 15 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक एक लाख 22 हजार 342 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा (BJP) उम्मीदवार को सिर्फ 29 हजार 134 वोट मिले हैं।
उत्तर 24 परगना जिले के हाडोआ में भी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बढ़त शानदार रही। नौवें दौर की मतगणना के बाद पार्टी के उम्मीदवार रबीउल इस्लाम 83 हजार 003 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक एक लाख 772 वोट मिले हैं। आईएसएफ उम्मीदवार पियरुल इस्लाम को 17 हजार 769 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा (BJP) को सिर्फ 7,047 वोट मिले हैं।

सत्तारूढ़ पार्टी की इस बढ़त को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की लोकप्रियता और नीतियों की जीत माना जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और विभिन्न इलाकों में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा (BJP) और अन्य विपक्षी दल इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। लगभग सभी प्रमुख सीटों पर भाजपा उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा है। इन उपचुनावों के नतीजे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए सकारात्मक संकेत साबित हो सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #TMC #BJP #MamataBanerjee