सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में ड्रग विभाग (Drug Department) ने बड़ी कार्रवाई की है। हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में ड्रग विभाग ने की छापेमारी और हॉस्पिटल में बने एस फार्मासिस्ट के नाम पर चल रहे मेडिकल स्टोर को ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार और उनकी टीम ने सील किया।
यह भी पढ़ें-वोटर लिस्ट सत्यापन करने गए बीएलओ को ग्राम प्रधान ने पीटा, धरने पर बैठे शिक्षक संगठन
दरअसल ड्रग इंस्पेक्टर को किसी से शिकायत मिली थी कि मेडिकल स्टोर में लाइसेंस के विरुद्ध काम किया गया था। इस शिकायत के बाद ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर में पहुंचकर दवाओं की जांच की और कुछ दवाओं को सील कर अपने साथ ले गई; जिसमें वैध कागज न होने की वजह से मेडिकल स्टोर को सील भी किया गया।

आपको बता दें हॉस्पिटल में एक जगह और दवा भंडारण कक्ष बनाया गया था; उसकी भी जांच की गई है। इस छापेमारी को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लिया गया था जो कि लाइसेंस के विरुद्ध काम कर रहे थे। औषधि भंडारण कक्ष भी बनाया गया है जिसकी जांच की जाएगी। एस फार्मासिस मेडिकल स्टोर की जांच की गई जिसमें प्रोपराइटर और फार्मासिस्ट नहीं पाए गए।
उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए यहां पर 22 1D के अंतर्गत औषधि मेडिकल प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेश तक सील किया गया। अस्पताल के अंदर औषधि भंडारण कक्ष था उसमें भी क्रय विक्रय करने का अभिलेख न मिल पाने पर सील किया गया है। ये जो कार्यवाही की गई है संबंधित अधिकारी को सूचित कर दिया जाएगा और जैसे ही वहां से कोई सूचना प्राप्त होती है तो अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #DrugDepartment #Siddharthnagar




