29.1 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

नए साल पर तहलका मचाएंगी Mahindra की तीन नई SUV, लग्जरी का मिलेगा तड़का

ऑटो डेस्क। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही कई नई SUV को भी लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही और नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें-दमदार है Land Rover Defender 110, एडवांस तकनीक है खास पहचान

Mahindra XUV 7XO:

जानकारी के मुताबिक 2026 की शुरुआत से ही निर्माता की ओर से नई एसयूवी को लॉन्‍च करना शुरू किया जाएगा। निर्माता की ओर से Mahindra XUV 700 को बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के अपडेट के बाद इसे Mahindra XUV 7XO को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर पांच जनवरी 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा।

Mahindra Thar होगी अपडेट:

महिंद्रा की ओर से कुछ महीने पहले ही थार को अपडेट किया गया था। लेकिन जल्‍द ही इस एसयूवी को एक और फेसलिफ्ट के साथ अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिससे यह उम्‍मीद बढ़ गई है कि निर्माता की ओर से इसे 2026 की पहली तिमाही तक ऑफर किया जा सकता है।

Mahindra Scorpio N:

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली एक और एसयूवी Mahindra Scorpio N के भी फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। अभी इस पर निर्माता की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। उम्‍मीद है कि इसके फेसलिफ्ट को भारत में 2026 के मध्‍य तक पेश किया जा सकता है।

Tag: #nextindiatimes #MahindraThar #MahindraScorpioN #MahindraXUV7XO

RELATED ARTICLE

close button