ऑटो डेस्क। महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 7XO को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को पहले XUV 700 के नाम से ऑफर किया जाता था, लेकिन अब इसके फेसलिफ्ट के साथ ही इसके नाम में भी निर्माता की ओर से बदलाव कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-Honda City का जबरदस्त मॉडल लांच, स्पोर्ट लुक के साथ ये हैं कमाल के फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें Harman Cardon ऑडियो सिस्टम, 540 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, लेन डिपार्चर सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, बॉस मोड, रियर सीट पर स्क्रीन, एड्रेनॉक्स के साथ ही फ्रंट में ट्रिपल स्क्रीन जैसे फीचर को दिया गया है। एसयूवी में पहली बार एलेक्सा और चैट जीपीटी को भी दिया गया है।

महिंद्रा की ओर से इसमें दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे इसे 200 हॉर्स पावर मिलती है और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन से के विकल्प दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें छह स्पीड मैनुअल और छह स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ही ऑफर किया गया है। साइड प्रोफाइल काफी हद तक पुरानी XUV700 जैसा ही है, लेकिन नए अलॉय व्हील डिजाइन इसे अलग लुक देते हैं।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 13.66 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 24.1 लाख रुपये है। यह कीमत शुरू की 40 हजार यूनिट्स के लिए हैं। इसके बाद कीमत में बदलाव भी किया जा सकता है। इसकी प्री बुकिंग दिसंबर 2025 में ही शुरू की गई थी अब इसकी डिलीवरी को 14 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा।
Tag: #nextindiatimes #MahindraXUV7XO #Mahindra




