32.3 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

Mahindra XUV 3XO हुई महंगी, देखिए हर वेरिएंट की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

ऑटो डेस्क। महिंद्रा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। अब इसके किस वेरिएंट को किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है, चलिए आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें-Hyundai Venue का नया वेरिएंट लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स से है लैस

महिंद्रा ने अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी की कीमत में 17 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस एसयूवी के अलग अलग वेरिएंट की कीमत में अलग अलग बढ़ोतरी की गई है।

जानकारी के मुताबिक एसयूवी के 1.5L Turbo Diesel-Auto (AMT) के AX7, 1.5L Turbo Diesel-Manual के AX7 L वेरिएंट की कीमत में 17200 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। निर्माता की ओर से एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर MX1 को ऑफर किया जाता है। बेस और टॉप वेरिएंट के साथ ही 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल के अन्‍य वेरिएंट्स की कीमत में 9900 से 10200 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटामैटिक वेरिएंट्स की कीमत में 10200 से 11 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल डीआई वेरिएंट्स की कीमत में 11300 से 13700, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत में 12900 से 15200 रुपये, 1.5 लीटर टर्बो डीजल मैनुअल की कीमत में 4600 से 17200 और 1.5 लीटर टर्बो डीजल ऑटोमैटिक की कीमत में 13600 रुपये से 17200 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद अब इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 7.36 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 14.55 लाख रुपये है।

Tag: #nextindiatimes #MahindraXUV3XO #Mahindra

RELATED ARTICLE

close button