22 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

Mahindra Thar Roxx Star एडिशन लांच, बोल्ड लुक जीत लेगा दिल

ऑटो डेस्क। Mahindra ने अपनी Thar Roxx लाइनअप का विस्तार करते हुए Thar Roxx Star Edn को लॉन्च किया है। यह एक स्पेशल एडिशन है, जो मैकेनिकल बदलावों की बजाय विजुअल अपील, टेक्नोलॉजी और फीचर-वैल्यू पर फोकस करता है। इसकी इंट्रोडक्टरी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.85 लाख रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें-अब 6-सीटर में भी आ गई Kia Carens Clavis, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

इसमें पियानो ब्लैक ग्रिल के साथ पियानो ब्लैक 19-इंच अलॉय व्हील्स दिया गया है। ये दोनों अपडेट्स इसे स्टैंडर्ड Thar Roxx वेरिएंट्स से अलग और ज्यादा स्पेशल लुक देते हैं। Thar Roxx Star Edn का इंटीरियर भी ऑल-ब्लैक थीम पर बेस्ड है। इसमें ऑल-ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री और Suede accents दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह अपडेट केबिन के एम्बियंस और प्रीमियम फील को और बेहतर बनाता है।

Mahindra ने Star Edn को कई कलर ऑप्शंस में उतारा है, जिनमें नया हीरो कलर भी शामिल है, जो सिट्रीन येलो (नया हीरो कलर), टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और स्टील्थ ब्लैक है। Mahindra Thar Roxx Star एडिशन में ऐसे फीचर्स को एक साथ बंडल किया गया है जो आमतौर पर ग्राहकों की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में होते हैं। नीचे दिए गए हैं Thar Roxx Star Edn के सभी फीचर्स, जिन्हें कंपनी ने अलग-अलग कैटेगरी में बताया है।

यह मॉडल 2.0-लीटर पेट्रोल mStallion TGDi और 2.2-लीटर डीजल mHawk इंजन के ऑप्शन में आता है। पेट्रोल इंजन 130 kW और 380 Nm का पावर देता है, जबकि डीजल इंजन 128.6 kW और 400 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आते हैं। इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360 कैमरा, ऑटो डिमिंग IRVM, SOS ई-काल और इमॉबिलाइजर जैसी फीचर्स हैं। थार रॉक्स स्टार एडिशन 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग के साथ आती है।

Tag: #nextindiatimes #MahindraTharRoxxStar #Mahindra

RELATED ARTICLE

close button