ऑटो डेस्क। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Mahindra Scorpio N के Facelift वर्जन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं, चलिए जानते हैं।
यह भी पढ़ें-Maruti Brezza या Mahindra XUV 3XO; जानें कौन सी एसयूवी है बेहतर?
महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसके डिजाइन में मामूली बदलाव हो सकते हैं। लेकिन इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर भी किया जा सकता है। निर्माता की ओर से टेस्ट की जा रही यूनिट से कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। एसयूवी को 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेंटर कंसोल डिजाइन में बदलाव, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, हाई बीम असिस्ट, स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।

लॉन्च से पहले महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी को कई बार देखा जा चुका है। इसकी कई जानकारी भी सामने आई हैं। महिंद्रा की ओर से एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प को ही दिया जा सकता है। जिसके साथ इसे छह स्पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा।
एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी ऑफर किया जाएगा। निर्माता की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 2026 के मध्य तक पेश किया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #MahindraScorpioN #Mahindra




