ऑटो डेस्क। Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार EEV 9e का स्पेशल सिनेलक्स एडिशन (Cinelux Edition) पेश किया है। यह टॉप-ऑफ-द-लाइन पैक थ्री वेरिएंट पर आधारित है। इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 79 kWh की बैटरी लगी है और एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा चलेगी। यह कार अब 2 नए और प्रीमियम रंगों के साथ मिलेगी।
यह भी पढ़ें-बेहद सस्ती हो गई Kia की कारें, 4.48 लाख तक कम हो गए दाम
इस कार में सामने के शीशे पर विजन-एक्स एआर हेड्स-अप डिस्प्ले, आईडेंटिटी ड्राइवर और ऑक्यूपेंट मॉनिटरिंग, हैंड्सफ्री पार्क, सिक्योर 360 के साथ काफी कुछ शामिल है। इसमें कैंप, कीप और पॉपाल एचवीएसी मोड, कस्टम ड्राइव मोड, डिजिटल की, सिक्योर 360 प्रो और व्यक्तिगत उपयोगकर्ता प्रोफाइल जैसी नई तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

कार के अंदर की सीटें और सजानट चेस्टनट ब्राउन और ब्लैक रंग के मुलायम लेदर जैसी फिनिश में दी गई है। इसे इस तरह बनाया गया है कि अंदर बैठने पर आपको किसी लग्जरी होटल के प्राइवेट लाउंज जैसा सुकून और आराम महसूस होगा। Mahindra XEV 9e Cinelux Edition की कीमत 29.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह महंगी कीमत बताती है कि यह एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है और महिंद्रा की सबसे शानदार कारों में से एक है। यह महिंद्रा की सबसे प्रीमियम और हाई-टेक Electric SUV है।
Mahindra के मुताबिक इसकी बुकिंग 2 मार्च से ही शुरू हो रही है और ग्राहकों को यह कार 10 मार्च 2026 से मिलने लगेगी। महिंद्रा ने इस बार काफी तेजी दिखाई है और बुकिंग शुरू होने के महज 8 दिन बाद ही कार आपके घर पहुंचना शुरू हो जाएगी। इसमें फिल्मों जैसा अनुभव देने वाली तीन बड़ी स्क्रीन्स हैं और गाने सुनने के लिए 16 स्पीकर्स वाला हरमन कार्डन का बेहतरीन सिस्टम दिया गया है।
Tag: #nextindiatimes #Mahindra #CineluxEdition




