26.1 C
Lucknow
Tuesday, April 15, 2025

थम गई ‘बिनाका गीतमाला’ की जादुई आवाज, रेडियो सरताज अमीन सयानी का निधन

मुंबई। हाल ही में फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) के निधन की खबर सामने आई, जिसने फिल्म इंडस्ट्री (film industry) के लोगों को झकझोर कर रख दिया। अब एंटरटेनमेंट जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। रेडियो/विविध भारती (radio) के सबसे जाने-माने अनाउंसर व टॉक शो होस्ट अमीन सयानी (Amin Sayani) का निधन हो गया है। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

अमीन सयानी (Amin Sayani) की मौत की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। एक लंबे समय तक उन्होंने रेडियो (radio) की दुनिया में अपना योगदान दिया। अमीन सयानी (Amin Sayani) का जाना रेडियो की दुनिया में एक युग का अंत माना जा रहा है। इस कड़ी में एक नजर डालेंगे उनकी जीवनी पर। अमीन सयानी के बचपन से लेकर उनके रेडियो (radio) में बने रहने के सफर तक।

अमीन सयानी (Amin Sayani) का 91 की उम्र में निधन हुआ है। उनका जन्म साहित्य की दुनिया में जुड़े परिवार से हुआ था। अमीन सयानी की मां ‘रहबर’ नामक समाचार पत्र निकालती थीं। भाई हामिद सयानी भी रेडियो (radio) अनाउंसर थे। भाई ने ही अमीन का ऑल इंडिया रेडियो, बॉम्बे से परिचय कराया था। यहां उन्होंने करीब 10 वर्षों तक काम किया। 1952 में अमीन रेडियो सीलोन से जुड़े।

अमीन (Amin Sayani) ने रेडियो (radio) सिलोन और फिर विविध भारती में 42 वर्षों तक काम किया। वह (Amin Sayani) रेडियो के सबसे फेमस और बुजुर्ग अनाउंसर थे। उनके कार्यक्रम ‘बिनाका गीतमाला’ (Binaka Geetmala) ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह भारतीय फिल्म संगीत का सबसे पहला संगीत काउंट डाउन शो था। लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर आधारित यह शो जब शुरू हुआ, तब लोगों में कम समय में इसकी पॉपुलैरिटी बन गई। लोग हर हफ्ते इसे सुनने के लिए बेकरार रहा करते थे।

‘बिनाका गीतमाला’ (Binaka Geetmala) का पहला शो 1952 में शुरू हुआ था। मधुर गीतों और अमीन सयानी के मनमोहक अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। शो की सक्सेस ने एक रेडियो वादक के रूप में अमीन (Amin Sayani) को घर-घर में पहचान दिलाई थी। उन्होंने ‘भूत बंगला’, ‘तीन देवियां’, ‘कत्ल’ जैसी फिल्मों में अनाउंसर के तौर पर काम किया है। रेडियो (radio) पर सितारों पर आधारित ‘एस कुमार्स का फिल्मी मुकदमा’ भी काफी लोकप्रिय शो था।

Tag: #nextindiatimes #AminSayani #BinakaGeetmala #radio

RELATED ARTICLE

close button