22 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

इसी साल लांच होंगे Lenskart के AI स्मार्ट ग्लासेस, मिलेगा धांसू कैमरा

टेक्नोलॉजी डेस्क। Lenskart अपने नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्ट ग्लासेस B by Lenskart लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये कंपनी के फरवरी में आए Lenskart Phonic Smart Glasses के बाद दूसरा AI-पावर्ड स्मार्ट वियरेबल होगा। Lenskart ने बताया है कि वह अपने इन नए AI स्मार्ट ग्लासेस को देश के डेवलपर्स के लिए उपलब्ध कराएगा ताकि वे इसके लिए ऐप्स बना सकें।

यह भी पढ़ें-नई स्मार्टवॉच Honor Watch 5 Pro लांच, हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग फीचर्स हैं कमाल

साथ ही, कंपनी अपने अपकमिंग वियरेबल्स को दूसरे देशों में भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में कंपनी ने खुलासा किया था कि इस नए वियरेबल लाइनअप को Snapdragon चिपसेट से पावर किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे फूड डिलीवरी, एंटरटेनमेंट और फिटनेस जैसी कैटेगरीज में ‘सीमलेस इंटीग्रेशन’ संभव होगा। B by Lenskart कंपनी के स्मार्ट ग्लासेस का सेकंड पेयर होगा।

Lenskart ने बताया कि इसके नए वियरेबल्स ‘भारत में डिजाइन और इंजीनियर’ किए गए हैं लेकिन इन्हें ग्लोबल मार्केट के लिए भी तैयार किया जा रहा है, यानी ये भारत के साथ दूसरे देशों में भी बेचे जा सकते हैं। B by Lenskart को दिसंबर 2025 के आखिर तक लॉन्च करने की योजना बन रही है। स्मार्ट ग्लासेस का वजन करीब 40 ग्राम होगा और कंपनी का दावा है कि ये ‘कंपेरेबल स्मार्ट ग्लासेस’ से लगभग 20% हल्का होगा। B by Lenskart AI स्मार्ट ग्लासेस को Qualcomm के Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट से पावर किया जाएगा।

B by Lenskart में एक इंटीग्रेटेड Sony कैमरा दिया जाएगा जो फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम होगा। इसमें Gemini 2.5 Live-पावर्ड AI असिस्टेंट भी होगा, जो यूजर्स को ‘नेचुरल और ह्यूमन-लाइक इंटरैक्शन’ का एक्सपीरिएंस देगा। स्मार्ट ग्लासेस हैंड्स-फ्री UPI पेमेंट, लाइव ट्रांसलेशन और ‘वेल-बीइंग इनसाइट्स’ जैसी खूबियों को भी सपोर्ट करेंगे।

Tag: #nextindiatimes #Lenskart #AIsmartglasses

RELATED ARTICLE

close button