24 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

जानें प्रधानमंत्री के नए दफ्तर ‘सेवा तीर्थ’ की खास बातें, बेहद हाईटेक है परिसर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय का पता आज से बदलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सेवा तीर्थ (Seva Tirtha) में शिफ्ट होंगे। यह परिसर दारा शिकोह रोड पर बनाया गया है, जो कि 2.26 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। प्रधानमंत्री कार्यालय को सेवा तीर्थ में शिफ्ट करने का उद्देश्य पीएम के मूवमेंट को आसान बनाना है। इससे आम लोगों को भी ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें-कहां रखी है भारतीय संविधान की मूल प्रति, इसे कैसे किया गया है संरक्षित?

प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही इस परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी है, जिससे यहां प्रधानमंत्री के लिए केबिनेट मीटिंग लेना भी आसान हो जाएगा। यह सभी भवन पहले अलग-अलग जगह बने हुए थे। सेवा तीर्थ पूरी तरह हाईटेक सुविधाओं से लैस है। यहां हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा है। पेपरलेस वर्क कल्चर के लिए डिजिटल आर्काइव्स हैं और तकनीकी सुविधाओं से लैस कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाए गए हैं।

सेवा तीर्थ में स्मार्ट एक्‍सेस कंट्रोल सिस्‍टम, मॉनिटरिंग नेटवर्क और एडवांस्‍ड एनर्जी रिस्‍पॉन्‍स इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर दिया गया है, जिससे प्रधानमंत्री से मिलना लोगों के लिए आसान बनाया जा सके। इससे अधिकारियों और आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुगम वातावरण सुनिश्चित होगा।

आपको बता दें साउथ ब्लॉक के प्रधानमंत्री कार्यालय में कैबिनेट की पहली बैठक 15 अगस्त, साल 1947 में हुई थी, तब इस बैठक की अध्यक्षता भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। ये भवन 80 सालों से देश के गौरव का प्रतीक बना था। नए प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन मुख्य इमारतें हैं। इस सेवा तीर्थ को बनाने में 1,189 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

सेवा तीर्थ 1, जो कि प्रधानमंत्री का ऑफिस है।
सेवा तीर्थ 2, कैबिनेट सचिवालय
सेवा तीर्थ 3, यहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के कार्यालय हैं।

Tag: #nextindiatimes #SevaTirtha #PMModi

RELATED ARTICLE

close button