35.3 C
Lucknow
Saturday, July 19, 2025

आ गई न्यू जनरेशन Mahindra Bolero की लांच डेट! बेहद खास होंगे फीचर्स

ऑटो डेस्क। जब भी बात भारत की सबसे भरोसेमंद और मजबूत SUV की होती है तो महिंद्रा बोलेरो का ही नाम जुबान पर आता है लेकिन अब बोलेरो का रूप बदलने वाला है। नई जनरेशन Mahindra Bolero की लांच डेट सामने आ गई है।

यह भी पढ़ें-भारत में लांच हुई Tesla Model Y; यहां खुला पहला शोरूम, जानें फीचर्स

जानकारी के अनुसार नई जनरेशन Mahindra Bolero को 15 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा। नई महिंद्रा बोलेरो के डिजाइन में दमदार और मॉडर्न दोनों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा। नई बोलेरो का एक्सटीरियर इस बार पूरी तरह से नया होगा और यह सिर्फ बोलेरो नियो या TUV300 का फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से नई SUV के रूप में पेश की जाएगी।

इसमें गोल रॉक्स जैसे LED हेडलैंप दिए जाएंगे, जो इसे एक सॉलिड ऑफ-रोडर का लुक देंगे। साथ ही इसमें नया और बड़ा महिंद्रा का LOGO और अलग ग्रिल डिजाइन होगा, जो इसे स्कॉर्पियो और थार से अलग पहचान देगा। फीचर्स की बात करें तो नई बोलेरो (Mahindra Bolero) में सनरूफ, ADAS (जैसे लेन असिस्ट और ऑटो ब्रेकिंग), 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने की पूरी संभावना है।

इंजन और ड्राइवट्रेन को भी इस बार बड़ा अपडेट दिया जाएगा। नई Mahindra Bolero में mHawk सीरीज का डीजल इंजन मिल सकता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। सबसे खास बात यह होगी कि पहली बार बोलेरो में फुल 4WD ड्राइवट्रेन दिया जा सकता है, जिससे यह SUV थार से ज्यादा व्यावहारिक और स्कॉर्पियो से ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन बन सकती है।

Tag: #nextindiatimes #MahindraBolero #SUV

RELATED ARTICLE

close button