स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी (Koneru Humpy) ने रविवार को न्यूयॉर्क में विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप (World Rapid Chess Champion) जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला शतरंज (chess) खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें-डी गुकेश बने शतरंज के नए वर्ल्ड चैंपियन, शुभकामनाओं की लगी झड़ी
हम्पी ने इससे पहले 2019 में मॉस्को में भी यह खिताब जीता था। इस प्रारूप में उनकी यह दूसरी खिताबी जीत है। हम्पी चीन की जू वेनजुन के बाद महिला वर्ग में एक से अधिक बार खिताब जीतने वाली दूसरी शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं। 37 वर्षीय हम्पी (Koneru Humpy) ने 11 में से 8.5 अंक लेकर टूर्नामेंट का समापन किया। भारतीय ग्रैंडमास्टर के लिए यह निर्णायक जीत थी। रूस के 18 वर्षीय वोलोडर मुर्जिन ने पुरुष वर्ग में खिताब जीता।

हाल ही में डी. गुकेश (D. Gukesh) सिंगापुर में क्लासिकल शतरंज विश्व चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन को हराकर चैंपियन बने। बता दें कि 37 वर्षीय हम्पी (Koneru Humpy) 2023 समरकंद रैपिड चैंपियनशिप में शीर्ष पर रहीं, लेकिन टाईब्रेकर में अंतिम विजेता अनास्तासिया बोदनारुक से हार गईं। इस बार उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और खिताब (World Rapid Chess Champion) जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
इस जीत के साथ ही उन्होंने (Koneru Humpy) एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रैपिड शतरंज खिलाड़ियों (World Rapid Chess Champion) में से एक हैं। हम्पी ने 2019 में जॉर्जिया के बटुमी में चैंपियनशिप जीतकर सफलता के शिखर पर पहुंची थीं। तब उन्होंने चीन की लेई टिंगजी को एक नर्वस-व्रैकिंग आर्मगेडन गेम में हराया था।
Tag: #nextindiatimes #KoneruHumpy #chess