35 C
Lucknow
Tuesday, April 29, 2025

जानें कौन है IPL-2025 में सुर्खियां बटोर रहा डॉग ‘चंपक’

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में रोज ही कई रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसके अलावा मैदान पर एक रोबोटिक डॉग (robotic dog) चर्चाएं बटोर रहा है। यह हर टीम का दुलारा है। आईपीएल प्‍लेयर्स के इर्द-गिर्द रहता है। उन पर नजर बनाए रखता है। भविष्‍य में जरूरत पड़ने पर यह ड्रिंक्‍स भी सर्व कर सकता है। आईपीएल (IPL 2025) के इस 12वें खिलाड़ी में कई ऐसी खूबियां हैं, जिन्‍हें लोग पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया (social media) पर लोग इसे चंपक नाम से पुकार रहे हैं।

यह भी पढ़ें-IPL में क्या होता है डक, गोल्डन डक और डायमंड डक का मतलब?

दुनिया भर की लीग से हटकर आईपीएल (IPL 2025) में इस तरह का प्रयोग सबसे अनूठा है। रोबोटिक डॉग (robotic dog) की शक्‍ल में यह एक कैमरा है, जिसे सबसे पहले दिल्‍ली में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में देखा गया था। यह डॉग, प्‍लेयर्स, अंपायर्स और फैंस के रियल टाइम में बात करता है। यह हाथ मिलाता है, कूदता है। इस वजह से यह खूब पसंद किया जा रहा है।

रोबोटिक डॉग (robotic dog) 14 किलो तक वजन साथ ले जा सकता है। इसमें लगे कैमरे पूरे मैदान का नजारा दिखाते हैं। इसमें ऐसे सेंसर फ‍िट किए गए हैं, जो इलाके के मौसम का हाल बताते हैं साथ ही खिलाड़‍ियों की परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड करते हैं। यह डॉग सबसे पहले 13 अप्रैल को खेले गए मैच में देखा गया था। उसके बाद यह कई मैचों में और मैच की तैयारियों के दौरान नजर आया है। यह डॉग खुद को चार्ज कर सकता है। रास्‍ते में कोई आ जाए तो उससे बच सकता है। अगर यह गिर जाए तो खुद उठ भी जाता है।

आईपीएल (IPL 2025) ने इस रोबोटिक डॉग (robotic dog) को पॉपुलैरिटी दिलाई है। कहा जाता है कि यह सोशल मीडिया में फोटो-वीडियो भी अपलोड करता है। भविष्‍य में इससे कई काम करवाए जा सकते हैं जैसे- यह मैदान पर ड्र‍िंक्‍स सर्व कर सकता है। खिलाड़‍ियों का हेल्‍थ चेकअप कर सकता है। चंपक के कई वीडियो खिलाड़‍ियों के साथ वायरल हुए हैं।

Tag: #nextindiatimes #IPL2025 #roboticdog

RELATED ARTICLE

close button