स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली हमवतन डी हरिका को टाईब्रेक में 2-0 से हराकर यहां फिडे विश्व महिला शतरंज कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें-कौन थीं टेनिस प्लेयर राधिका यादव? जीत चुकी थी 18 गोल्ड मेडल
बता दें कि अगले साल होने वाले सेमीफाइनल में भारत और चीन के बीच मुकाबला होगा, जिसमें कोनेरू हम्पी का सामना लेई टिंगजी से और दिव्या देशमुख का मुकाबला टैन झोंगयी से होगा। 18 साल की Divya Deshmukh की इस जीत पर देश के प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी है।
Divya Deshmukh का जन्म 9 दिसंबर 2005 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। वह एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने महिला ग्रैंडमास्टर (WGM) और अंतर्राष्ट्रीय मास्टर (IM) का खिताब जीता है। उन्हें भारत की सबसे होनहार युवा प्रतिभाओं में से एक माना जाता है, जिन्होंने शतरंज ओलंपियाड में तीन स्वर्ण पदक और एशियाई चैम्पियनशिप, विश्व युवा चैम्पियनशिप और विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में कई स्वर्ण पदक जीते हैं।

2021 में दिव्या (Divya Deshmukh) भारत की 21वीं महिला ग्रैंडमास्टर बनीं और 2022 महिला भारतीय शतरंज चैंपियनशिप जीतीं। उन्होंने 2022 शतरंज ओलंपियाड में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता और 2020 FIDE ऑनलाइन ओलंपियाड में भारत की स्वर्ण पदक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिसंबर 2024 तक वह भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं। साल 2023 में, दिव्या ने अल्माटी में एशियाई महिला शतरंज चैंपियनशिप जीती और टाटा स्टील इंडिया शतरंज टूर्नामेंट के महिला रैपिड वर्ग में हरिका द्रोणावल्ली और कोनेरू हम्पी जैसी टॉप खिलाड़ियों को हराकर विजयी हुईं।
Tag: #nextindiatimes #DivyaDeshmukh #FIDEWorldWomensChessCup