32 C
Lucknow
Monday, May 26, 2025

जानें क्या है एसी का सही तापमान; जिससे सेहत को न हो नुकसान

डेस्क। गर्मियों (summer) में तपती गर्मी से बचने के लिए AC का इस्तेमाल खूब किया जाता है। घर को ठंडा रखने के लिए कई लोग एसी का तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस तक कर देते हैं। इससे आपको ठंडक तो मिलती है लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपकी सेहत (health) के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ज्यादा कम तापमान (Best AC Temperature for Sleeping) पर एसी चलाने से न सिर्फ बिजली का बिल ज्यादा आता है बल्कि आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचता है।

यह भी पढ़ें-क्या फ्रिज को हमेशा ऑन रखना सही होता है? यहां जानें जवाब

ऐसे में सवाल आता है कि एसी को फिर कितने तापमान (Ideal Temperature Of AC) पर चलाना चाहिए। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। एसी का तापमान कम होने की वजह से हवा की नमी कम होने लगती है। इससे स्किन काफी ड्राई होने लगती है। अगर स्किन ज्यादा ड्राई हो जाए तो इससे खुजली हो सकती है, स्किन फटने लगती है और अगर सोरायसिस या एक्जिमा की समस्या है, तो ये और भी बढ़ सकती है।

ज्यादा समय तक कम तापमान में रहने की वजह से जोड़ों में अकड़न, सूजन, दर्द और मांसपेशियों में सिकुड़न की समस्या हो सकती है। अर्थराइटिस के मरीजों और बुजुर्गों के लिए यह ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है। AC के कम तापमान की वजह से शरीर को ज्यादा थकान और आलस महसूस होता है। ज्यादा देर तक कम तापमान की वजह से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।

AC का तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे बेस्ट होता है क्योंकि यह शरीर के लिए आरामदायक होता है। इससे बिजली की बचत होती है और सेहत को नुकसान पहुंचने का रिस्क बहुत कम होता है। एसी का तापमान 24-26 डिग्री पर सेट करें और स्लो मोड पर फैन चला दें। इससे घर जल्दी ठंडा होगा।

Tag: #nextindiatimes #AC #Summer #technology

RELATED ARTICLE

close button