36 C
Lucknow
Saturday, May 24, 2025

जानें कैसे आता है मानसून? यूपी तक पहुंचने में कितना लगता है समय

नई दिल्ली। भारत में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। आठ दिन पहले ही केरल (Kerala) पहुंचे दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते वहां जबरदस्त बारिश हो रही है। वैसे मानसून की सामान्य तारीख 1 जून है लेकिन इस बार पूरे 8 दिन पहले (24 मई) ही मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने खुद इसकी जानकारी साझा की है। बता दें कि 16 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मानसून इतनी जल्दी आ रहा है।

यह भी पढ़ें-दुनिया में सबसे ज्यादा इस जगह पर गिरती है बिजली, आखिर क्या है वजह

फिलहाल आप सोंच रहे होंगे कि मानसून (Monsoon) कैसे आता है? दरअसल गर्मी (summer) के मौसम में जब हिंद महासागर में सूर्य विषुवत रेखा (Equator) के ठीक ऊपर होता है तो मानसून बनता है। इस प्रक्रिया में गर्म होकर समुद्र का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाता है। उस दौरान धरती का तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंच चुका होता है। ऐसी स्थिति में हिंद महासागर के दक्षिणी हिस्से में मानसूनी हवाएं सक्रिय हो जाती हैं। ये हवाएं आपस में क्रॉस करते हुए विषुवत रेखा पार कर एशिया की तरफ बढ़ने लगती हैं।

इसी दौरान समुद्र के ऊपर बादलों के बनने की प्रक्रिया शुरू होती है। विषुवत रेखा पार करके हवाएं और बादल बारिश करते हुए बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) और अरब सागर का रुख करते हैं। इस दौरान देश के तमाम हिस्सों का तापमान समुद्र तल के तापमान से अधिक होता है। ऐसी स्थिति में हवाएं समुद्र से जमीनी हिस्‍सों की ओर बहने लगती हैं। ये हवाएं समुद्र के जल के वाष्पन से पैदा होने वाली वाष्प को सोख लेती हैं और धरती पर आते ही ऊपर उठती हैं और बारिश करती हैं।

अमूमन तो अरब सागर (Arabian Sea) से आने वाली हवाएं उत्तर की ओर बढ़ते हुए 10 जून तक मुंबई पहुंच जाती हैं। मानसून (Monsoon) जून के पहले सप्ताह तक असम में पहुंच जाता है। इसके बाद हिमालय से टकराने के बाद हवाएं पश्चिम की ओर मुड़ जाती हैं। मानसून कोलकाता शहर में मुंबई से कुछ दिन पहले 7 जून के आसपास पहुंच जाता है। इसके बाद मानसून (Monsoon) पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान में 1 जुलाई से बारिश शुरू करा देती हैं।

पिछले 5 वर्षों में मॉनसून ने यूपी में लगभग जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में एंट्री ली है। इस ट्रेंड को देखते हुए अनुमान है कि 2025 में भी मॉनसून 20 से 27 जून के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में प्रवेश कर सकता है और धीरे-धीरे पश्चिमी हिस्सों में पहुंचेगा। फिलहाल मानसून इस वर्ष 8 दिन पहले यानी 24 मई 2025 को केरल में दस्तक दे चुका है। इसके बाद अब यह उत्तर भारत की तरफ रुख करेगा।

Tag: #nextindiatimes #Monsoon #Kerala #Delhiweather #Rain

RELATED ARTICLE

close button