37.2 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

जानिए कितने देशों के शामिल होने पर माना जाता है शुरू हुआ वर्ल्ड वॉर?

डेस्क। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी भीषण संघर्ष ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव और कई देशों की भागीदारी के बाद यह सवाल तेज हो गया है कि क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर “World War 3” ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें-अब तक दुनिया के कितने देशों पर हमला कर चुका है अमेरिका, देखें ग्लोबल आंकड़े

हालांकि डिफेंस एक्सपर्ट कमर आगा कहते हैं कि विश्व युद्ध का कोई भी पैमाना तय नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि हर बहु-देशीय संघर्ष को विश्व युद्ध नहीं कहा जा सकता। उनके मुताबिक किसी भी युद्ध को “विश्व युद्ध” तब माना जाता है जब वह कई महाद्वीपों में फैल जाए,दुनिया की बड़ी महाशक्तियां सीधे आमने-सामने हों और उसका असर वैश्विक स्तर पर पड़े।फिलहाल हालात गंभीर जरूर हैं लेकिन इसे तीसरा विश्व युद्ध नहीं कह सकते है।

कमर आगा बताते हैं कि इतिहास में “विश्व युद्ध” की कोई एक आधिकारिक परिभाषा नहीं है, लेकिन कुछ अहम आधार जरूर रहे हैं। युद्ध एक क्षेत्र तक सीमित न रहे, बल्कि यूरोप, एशिया, अफ्रीका जैसे कई महाद्वीपों में फैले। उस समय की बड़ी सैन्य और आर्थिक ताकतें सीधे आमने-सामने हों। इसके साथ ही संघर्ष महीनों नहीं, बल्कि कई वर्षों तक चले।

इजरायल और ईरान इस युद्ध के दो मुख्य ध्रुव हैं और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल आपूर्ति, समुद्री मार्ग, व्यापार और हवाई यातायात पर पड़े। इन परिस्थितियों में किसी संघर्ष को विश्व युद्ध कहा जाता है। इस बीच डराने वाली बात यह है कि अगर यह तनाव पूर्ण युद्ध में बदला, तो दुनिया के कुछ नक्शे हमेशा के लिए मिट जाएंगे। तबाही का सिलसिला उन देशों से शुरू होगा जो इन महाशक्तियों के पहले निशाने पर हैं।

Tag: #nextindiatimes #WorldWar3 #IranWar

RELATED ARTICLE

close button