एंटरटेनमेंट डेस्क। 960 और 70 के दशक में कई फिल्में ऐसी आईं, जो अपने गानों के चलते ज्यादा पसंद की गईं। उस दौर में कुछ सिंगर्स की आवाजें ऐसी थीं, जो बस दिलों में बसी रहती थीं और इसी में एक था वो गाना जिसे खूब पसंद किया गया और उस गाने को किशोर कुमार ने आवाज दी थी और इसी गाने से किशोर दा का करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें-कभी ऑटो का किराया देने के लिए नहीं थे पैसे, फिर राजपाल यादव ने ऐसे बनाई पहचान
आज जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, असल में वो गाना है साल 1969 में आई फिल्म ‘आराधना’ का। इस फिल्म के गाने ‘रूप तेरा मस्ताना’ को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं, लेकिन इस गाने के बनने के पीछ का किस्सा बड़ा दिलचस्प रहा है। दरअसल ये गाना एक टेक में शूट हुआ था।
उस दौर में एक गाने को शूट करने के लिए काफी वक्त लगता था, असल में तब यह गाना महज एक ही बार में शूट किया गया था। फिल्म के डायरेक्टर शक्ति सामंत चाहते थे कि राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के बीच की केमिस्ट्री में कोई रुकावट न आए।कहा जाता है कि फिल्म के प्रोड्यूसर को सेट कहीं और देना था और ऐसे में एक्टर्स के पास वक्त नहीं था और वह थके हुए थे। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ने एक ही बार में पूरा गाना शूट कर डाला।

इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। फिल्म के संगीतकार एस.डी. बर्मन ने Kishore Kumar को चुना और फिर किशोर दा ने ऐसे इस गाने को गाया, मानो जैसे ये उन्हीं के लिए बना हो। गाने में किशोर दा की आवाज में सेंसुअल अंदाज दिखा, जो वाकई में बड़ा कदम था।
Tag: #nextindiatimes #KishoreKumar #Entertainment




