ऑटो डेस्क। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में Kia Seltos को 5 स्टार रेटिंग मिली है। अडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32 में से 31.70 अंक मिले जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 45 अंक मिले हैं। यह रेटिंग Seltos के सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है। BNCAP ने इसके खासतौर पर डीजल-ऑटोमैटिक मॉडलों HTE (O) और GTX का टेस्ट किया था।
यह भी पढ़ें-Kia Syros का नया HTK(EX) वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यनामिक और CRS स्कोर में भी Seltos को पूरे अंक मिले लेकिन वाहन मूल्यांकन में 4 अंक कम होने की वजह से कुल स्कोर 45 रहा। सुरक्षा के लिए Seltos के सभी मॉडलों में 6 एयरबैग, पार्किंस सेंसर, रियर व्यू कैमरा, ABS, TPMS, ESC, स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा इसमें सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल और बच्चों री सीट के लिए माउट्स भी मिलते हैं। Seltos की कीमत 10.99 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए के बीच है।

Kia Seltos को बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से कुल 45 अंक मिले हैं। Seltos ने डायनामिक (24 में से 24 अंक) और CRS में 12 में से 12 अंक प्राप्त किए हैं। इसे वाहन मूल्यांकन में 13 में से 9 अंक मिले हैं। टेस्ट के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी मॉल का इस्तेमाल किया गया।
खूबियों की बात करें तो अपडेट नई किआ सेल्टॉस में डिजिटल टाइगर फेस ग्रिल, स्टार मैप एलईडी डीआरएल, हेडलैंप और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स के साथ ही प्रीमियम इंटीरियर, 12.3-इंच की दो एचडी स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, Kia Connect 2.0, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और 21 ऑटोनॉमस फीचर्स वाला ADAS सिस्टम दिया गया है।
Tag: #nextindiatimes #KiaSeltos #Kia




