19.6 C
Lucknow
Friday, April 11, 2025

कन्नौज कांड: BJP के बड़े नेताओं के साथ किशोरी की बुआ की तस्वीरें, मचा घमासान

कन्नौज। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव (Nawab Singh) के साथ रात में अपनी भतीजी के साथ मिलने के लिए पहुंची महिला (बुआ) को लेकर कई नई जानकारी सामने आ रही है। अब तक उसे नवाब सिंह यादव (Nawab Singh) का करीबी माना जा रहा था। इसी बीच उसी महिला की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह भाजपा (BJP) के बड़े नेताओं के साथ मौजूद है।

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव के करीबी नवाब सिंह पर रेप का आरोप, इस हालत में हुआ गिरफ्तार

वायरल हो रही तस्वीरों में किशोरी की बुआ कन्नौज (Kannauj) के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक (Subrata Pathak), सदर से विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सहित कई नेताओं के साथ उसकी सेल्फी ने भी सियासी चर्चा को नया मोड़ दे दिया है। सपा (SP) इसी बहाने उसे भाजपा (BJP) का कार्यकर्ता बता रही है।

हालांकि भाजपा (BJP) के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक (Subrata Pathak) ने कहा कि वह उसे नहीं जानते हैं। भाजपा (BJP) में अगर सक्रियता होती तो वह पहचानते। उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के दौरान भी वह उन्हें किसी कार्यक्रम में नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि किसी के साथ तस्वीर का होना उससे नजदीकी होने का सुबूत नहीं हो सकता है।

उधर किशोरी के माता-पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र (complaint letter) में बुआ पर भी आरोप लगाया है। माता-पिता के मुताबिक बुआ ने विश्वासघात किया और बेटी को लेकर नवाब सिंह (Nawab Singh) के पास लेकर गई। किशोरी की बुआ ने मीडिया के सामने आकर कहा कि सपा के एक नेता ने ही नवाब सिंह (Nawab Singh) को फंसाने की साजिश रची थी। इस केस में पार्टी के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। उन लोगों के नाम मैं समय आने पर सार्वजनिक करूंगी।

Tag: #nextindiatimes #BJP #Nawab Singh

RELATED ARTICLE

close button