नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद में एक आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 360 किलो विस्फोटक बरामद किया है। कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद राथर (Dr. Adil Ahmed) को जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक और डॉक्टर मुजम्मिल शकील को भी गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: प्रेमजाल में फंसाकर युवती का बनाया वीडियो, दोस्तों को बांटा और फिर….
इससे पहले कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद राथर को श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान आरोपी डॉक्टर आदिल अहमद राथर के लॉकर से एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद भी बरामद किया गया था।
आरोपी डॉक्टर आदिल अहमद राथर दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड का निवासी है। आरोपी डॉक्टर ने अक्टूबर 2024 तक अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में सीनियर रेजिडेंट के रूप में काम किया था। बीते 27 अक्टूबर को श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर दिखाई दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिए थे।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें डॉक्टर आदिल पोस्ट चिपकाते हुए नजर आया था। इसके 9 दिन बाद, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। आदिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में छापा मारा था और आदिल के लॉकर से पुलिस को एक एके-47 और गोला-बारूद बरामद मिला था।
सूत्रों की माने तो डॉक्टर आदिल से पूछताछ में पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में आज छापामारी की, जिसमें पुलिस को 360 किलो विस्फोटक, असॉल्ट राइफल और कारतूस मिला है, जिन्हें आदिल से कथित तौर पर मुजम्मिल शकील नामक एक अन्य डॉक्टर के पास रखा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
Tag: #nextindiatimes #DrAdilAhmed #Terrorist




