टेक्नोलॉजी डेस्क। iQOO 15 Ultra को बुधवार को चीन में चीनी स्मार्टफोन मेकर की फ्लैगशिप लाइनअप में दूसरे मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया। ये नया हैंडसेट देश में Vivo चाइना ऑनलाइन स्टोर के जरिए दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ये क्वालकॉम के फ्लैगशिप ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है।
यह भी पढ़ें-लांच हुआ पावरफुल फोन Samsung Galaxy M15 5G, बेहद कम है कीमत
iQOO 15 Ultra में 7,400mAh की बैटरी है। ये 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये हैंडसेट 55W PPS प्रोटोकॉल को भी सपोर्ट करता है। iQOO 15 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है। ये नया iQOO स्मार्टफोन देश में 6 फरवरी को Vivo China ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। iQOO 15 Ultra 2077 (ब्लैक) और 2049 (सिल्वर) कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

iQOO 15 Ultra एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस नए फोन में 6.85-इंच का 2K (1,440×3,168 पिक्सल) Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, HDR वीडियो सपोर्ट, 8,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 508 ppi पिक्सल डेंसिटी, 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1.07 बिलियन कलर्स और 94.39 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है।
इसमें ऑक्टा कोर 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। प्रोसेसर में छह एफिशिएंसी कोर और दो परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 4.6GHz की क्लॉक स्पीड देते हैं। iQOO 15 Ultra में Adreno 840 GPU, 24GB तक LPDDR5x Ultra Pro RAM और 1TB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी है। iQOO 15 Ultra में 7,400mAh की बैटरी है जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Tag: #nextindiatimes #iQOO15Ultra #Technology




