मेष:आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए तरक्की और जीवन में खुशहाली लेकर आया है। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। वहीं, साझेदारी में चल रहे कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी। इससे आपके लाभ में वृद्धि होगा। नौकरी और व्यापार में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। इससे आपकी कमाई के साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
वृषभ :शनि-मंगल की युति वृषभ राशि के जातकों के 11वें भाव को प्रभावित करेगी। कुंडली का ये भाव धन, संपत्ति, करियर में सफलता और सामाजिक संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। इस भाव में मंगल-शनि की युति आपसे कड़ी मेहनत करवाएगी। इस मेहनत का फल भी आपको प्राप्त होगा। इस गोचर के दौरान आपको कई स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, सामाजिक संबंधों को लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
मिथुन :आपकी राशि के 10वें भाव में शनि और मंगल की युति हो रही है। कुंडली का यह भाव करियर, सफलता और मान-सम्मान का सूचक है। दसवें भाव में मंगल-शनि की युति आपको सफलता दिलाने वाली रहेगी। इसके प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी। हालांकि इस दौरान आपको प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा भी करनी पड़ेगी। दूसरों के साथ सहयोग बनाए रखना आपके लिए लाभकारी होगा।
कर्क :आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आपके सुख-साधन में वृद्धि होगी और घर या गाड़ी का सपना कल दे दिन पूरा होता हुआ दिख रहा है। इस दौरान करियर में भी सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। कल के दिन आपको माता के सहयोग के किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। मामा पक्ष से भी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कामकाज में प्रगति होगी और सभी कार्य सुचारु रुप से चलते रहेंगे।
सिंह : सिंह राशि वालों के 8वें भाव में शनि और मंगल की युति होगी। कुंडली का आठवां भाव आयु, विरासत और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। मंगल-शनि के सकारात्मक प्रभाव से आपको अच्छी संपत्ति, नाम और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। मंगल-शनि आपको दीर्घायु प्रदान करेंगे। लेकिन इस अवधि के दौरान आपको स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखना होगा। धन से जुड़े मामलों में कर्ज बढ़ने की संभावना है।
कन्या:आज का दिन कन्या राशि के लिए बेहद ही लाभकारी रहने वाला है। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है। परिवार के सहयोग से रविवार का दिन सुखद रहेगा। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। आपकी मेहनत की कमाई से आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होती दिख रही है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको लाभ कमाने के कई अवसर भी मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला:तुला राशि के जातकों के छठे भाव को शनि-मंगल की युति प्रभावित करेगी। कुंडली के इस भाव को सेहत, कर्ज, शत्रु और प्रतिस्पर्धा का स्थान माना जाता है। ऐसे में मंगल-शनि की युति आपको प्रतिद्वंद्वियों पर विजय दिलाएगी। इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। इस अवधि के दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। इसके साथ ही वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपके लिए आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता बढ़ेगी। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी।
धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।
मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।
कुंभ :शनि-मंगल की युति कुंभ राशि के जातकों के दूसरे भाव को प्रभावित करेगी। कुंडली का दूसरा भाव धन, परिवार और वाणी को दर्शाता है। मंगल-शनि की युति पारिवारिक संबंधों में विरोधाभास पैदा करने के साथ-साथ धन लाभ भी कराएगी। मेहनत के प्रतीक शनि और कर्म के कारक मंगल की युति के सकारात्मक प्रभाव से आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि, धन संबंधी मामलों को लेकर सतर्क रहें।
मीन:आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज मेहनत के अनुसार पूरे दिन लाभ भी मिलता रहेगा। आप आज अपने शौक और जरूरत पर धन खर्च करेंगे। बच्चों के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। छोटी मोटी समस्या जानकर सेहत की अनदेखी करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। आज का दिन वैवाहिक जीवन के मामले में आनंददायक रहेगा। आपको आज उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




