नई दिल्ली। विदेश यात्रा का सपना देख रहे भारतीय अब केवल 57 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार दुनिया के ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट में भारत इस साल 85वें स्थान पर खिसक गया है। इसके चलते भारतीय पासपोर्ट धारक अब केवल 57 देशों में visa फ्री या वीजा ऑन-राइवल यात्रा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-फॉरेन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के लिए UGC ने जारी किए सख्त नियम
इस इंडेक्स में भारत 2006 में सबसे मजबूत स्थिति में था, उस समय भारतीय 71 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते थे। इस साल भारतीय नागरिकों को एशिया, अफ्रीका, कैरिबियन और प्रशांत क्षेत्र के कुल 57 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन-राइवल की सुविधा मिली है। इन देशों में भूटान, नेपाल, मालदीव, इंडोनेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका, फिजी, मॉरिशस, मैलावी, सेशेल्स, तंजानिया, जॉर्डन, कतर और कई अन्य देश शामिल हैं।

एक ओर जहां अमेरिका और इंग्लैंड जैसे पुराने ताकतवर देशों की रैंकिंग नीचे जा रही है, वहीं एशिया के छोटे-छोटे देश पासपोर्ट ताकत के मामले में आगे बढ़ रहे हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में सिंगापुर पहले स्थान पर है, जिसके नागरिक 193 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। उसके बाद दक्षिण कोरिया 190 देशों और जापान 189 देशों की पहुंच के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। यानी अब दुनिया के तीन सबसे ताकतवर पासपोर्ट एशियाई देशों के पास हैं।
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, लिस्ट में सबसे नीचे अफगानिस्तान का पासपोर्ट है जो दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट है। अफगानिस्तान के पासपोर्ट धारक केवल 24 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस लिस्ट में अफगानिस्तान के बाद सीरिया के पासपोर्ट धारक 26 देशों और इराक के पासपोर्ट धारक 29 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #visa #HenleyPassportIndex