डेस्क। उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) पार्टी के बीच गठबंधन खत्म होने की जानकारी आ रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच यह खबर सामने आई है। यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत ट्रैक पर नहीं आ पा रही थी।
यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव के लिए सपा की दूसरी लिस्ट जारी, मुख्तार के भाई को टिकट
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी कांग्रेस की यात्रा से दूरी बनाई है। I.N.D.I.A. गठबंधन की पार्टियां कांग्रेस (Congress) और सपा में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई बात फाइनल नहीं हुई हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जहां यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची है तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रहे हैं। सोमवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 11 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम और घोषित कर दिए हैं।
पश्चिम बंगाल (West Bengal) और बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी इंडिया गठबंधन टूट सकता है। सूत्रों के अनुसार सपा और कांग्रेस (Congress) के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण इंडी गठबंधन टूटने की कगार पर है। सपा के 17 सीट के फार्मूले को कांग्रेस (Congress) मानने को राज़ी नहीं है और मुरादाबाद समेत कुछ सीटों पर अपना दावा छोड़ने को तक को तैयार नहीं है।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात से ही कांग्रेस (Congress) और सपा के बीच बातचीत बंद है। फिलहाल क़ोई बात न बढ़ने के कारण अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रायबरेली और लखनऊ समेत प्रदेश में कहीं भी कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे शामिल नहीं होंगे। अखिलेश (Akhilesh Yadav) इस बार समझौता करने के मूड में नहीं नजर आ रहे हैं। प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अब तक सपा ने 27 उम्मीदवारों (candidates) को उतार दिया है।
Tag: #nextindiatimes #Congress #AkhileshYadav