31.5 C
Lucknow
Friday, April 11, 2025

यूपी में इस दिन से दिखेगा गर्मी का विकराल रूप, रिकॉर्ड तोड़ेगा तापमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 26 म‌ई से गर्मी के हालात और भी गंभीर होने जा रहे हैं।ताप लहर और तापमान दोनों का विकराल रूप दिखेगा। साथ ही तापमान (temperature) अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। लखनऊ मौसम केंद्र की यह चेतावनी है। अभी बरहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पुरवाई हवा चल रही हैं। इससे लोगों को राहत है और तापमान में गिरावट है।

यह भी पढ़ें-CM केजरीवाल बोले-‘इस्तीफा नहीं दूंगा’; खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

यूपी (Uttar Pradesh) का अधिकतम तापमान (temperature) अभी 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान (temperature) 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा चल रही हैं,जिससे वहां पर अभी भी गर्मी के हालात बने हुए हैं। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 26 मई से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में ताप लहर और तापमान दोनों बढ़ेंगे,जिससे हालात और गंभीर होंगे। गर्मी बढ़ेगी और लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दानिश ने बताया कि 24 और 25 मई को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात,लखीमपुर खीरी,गोरखपुर, वाराणसी,बलिया चुर्क,बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान (temperature) 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। इन जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर,बांदा,सुल्तानपुर, अयोध्या,फुरसतगंज, गाजीपुर,फतेहगढ़,बस्ती,झांसी,उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान (temperature) 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है,वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बरेली,शाहजहांपुर,नजीबाबाद,मुरादाबाद,मुजफ्फरनगर, मेरठ,आगरा,अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान (temperature) 29 से 30 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आजमगढ़,नोएडा,गाजियाबाद,हापुड़,सहारनपुर,बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान (temperature) 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान (temperature) 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Tag: #nextindiatimes #temperature #uttarpradesh

RELATED ARTICLE

close button