टेक्नोलॉजी डेस्क। शॉपिंग से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक, ऑनलाइन पेमेंट ने हमारे लिए चीजें आसान कर दी हैं। ऑनलाइन पेमेंट सर्विस के एडवांसमेंट के साथ, पैसे का ट्रांजैक्शन हमारे लिए बहुत आसान हो गया है। अब इसमें बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। न ही बार-बार ATM से कैश निकालने की झंझट होती है।
यह भी पढ़ें-सिर्फ 10 हजार में मिलेगा Vivo का शानदार 5G फोन, कमाल के हैं फीचर्स
Google Pay, Paytm, BHIM, और दूसरे एप्स ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शन के कुछ सबसे अच्छे उदाहरण हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है, जब हमारा इंटरनेट काम नहीं करता है और हमें बहुत जरूरी UPI payments करना होता है। इस सिचुएशन में, हमारे पास फिजिकल मनी खर्च करने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता है। कभी-कभी हम फिजिकल मनी भी साथ नहीं रखते हैं।

इस स्थिति के लिए NPCI ऑफलाइन पेमेंट करने की सुविधा देता है। ये सर्विस 2022 में शुरू हुई थी और तब से इसने उन लोगों के लिए ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शन को आसान बना दिया है जो खराब या बिना इंटरनेट सर्विस वाले इलाकों में रह रहे हैं।
ये है तरीका:
-ऑफलाइन पेमेंट करने का पहला स्टेप है अपने स्मार्टफोन से USSD कोड ‘*99#’ डायल करना।
-अब आपको अपनी स्क्रीन पर Welcome to *99# के साथ ‘OK’ ऑप्शन दिखेगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
-अब आपकी स्क्रीन पर बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको ‘Send Money’ चुनना है।
-अब मोबाइल नंबर ऑप्शन चुनें।
-उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर डालें जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं।
-उस व्यक्ति का नाम आपकी स्क्रीन पर दिखेगा जिसे आप ऑनलाइन पैसे भेजना चाहते हैं।
-इसके बाद अमाउंट डालें और अपना UPI PIN डालें।
-बिना इंटरनेट पेमेंट करने के लिए ये बात जरूर ध्यान रखें कि आपका मोबाइल नंबर, आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो।
Tag: #nextindiatimes #UPIpayments #Technology




