19.5 C
Lucknow
Saturday, March 29, 2025

अंतरिक्ष के रहस्यों को जानना है तो जरूर देख लें ये शानदार बॉलीवुड फ‍िल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय मूल की वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) नौ महीने बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौट आई हैं। ऐसे में लोगों में अंतरिक्ष (space) के बारे में और अधिक जानने की दिलचस्पी बढ़ी है। तो चलिए हम आपको उन फिल्मों (films) के बारे में बता रहे हैं जिसमें अंतरिक्ष की दुनिया दिखाई गयी है।

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड में इन स्टारकिड्स की एंट्री रही फ्लॉप, लिस्ट में सबसे ऊपर चौंकाने वाला नाम

अंतरिक्ष (space) और वहां की दुनिया को लेकर लोगों के मन में हमेशा उत्सुकता होती है। वहीं अंतरिक्ष से संबंधित कई फिल्में (films) भी बन चुकी है। जिसके जरीए दर्शकों को अलग दुनिया में लेकर जाया जाता है। दर्शकों को एहसास कराया जाता है कि धरती के अलावा भी कई ग्रह हैं। जिसके बारे में जानना जरूरी है।

कोई मिल गया:

‘कोई मिल गया’ फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा थीं। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म में अंतरिक्ष (space) से आए एलियन को दिखाया गया था। ‘कृष’, और ‘कृष 3’ इसी की अगली कड़ी हैं।

जीरो:

यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अहम किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा ने एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक का किरदार निभाया है। फिल्म में अंतरिक्ष के बारे में दिखाया गया है।

मिशन मंगल:

‘मिशन मंगल’ फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदार में थे। फिल्म में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों की कहानी दिखाई गई है। इन लोगों ने मंगल मिशन में योगदान दिया था।

कार्गो:

‘कार्गो’ फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मेसी और श्वेता त्रिपाठी अहम किरदार में थे। फिल्म में अंतरिक्ष (space) के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में एक खास जहाज के बारे में दिखाया गया है। इसमें मरने के बाद दोबारा जिंदा होने की कहानी दिखाई गई है।

रॉकेट्री:

‘रॉकेट्री’ फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आर. माधवन ने लिखा था और इसका निर्देशन किया था। यह फिल्म अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक नांबी नारायण की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में भी अतंरिक्ष की झलक दिखाई गई है।

Tag: #nextindiatimes #Bollywood #space

RELATED ARTICLE

close button