12 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

बड़ा परिवार है तो खरीदें ये SUVs, मिलता है हुंडई क्रेटा से ज्यादा बूट स्पेस

ऑटो डेस्क। भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मिड साइज SUVs सेगमेंट में भी कई बेहतरीन विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। इनमें से कई एसयूवी में बड़ा बूट स्‍पेस मिलता है। जिसका फायदा परिवार के साथ सफर करते हुए सामान रखने में होता है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये कारें?

यह भी पढ़ें-Hyundai Creta के दो नए एडिशन लॉन्च, जानें दोनों की कीमतें और खासियतें

Citroen Aircross X:

वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से एयरक्रॉस एक्‍स एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को 444 लीटर की क्षमता के बूट स्‍पेस के साथ बाजार में उपलब्‍ध करवाया जाता है।

Mahindra Thar Roxx:

महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली थार रॉक्‍स की भी बाजार में बड़ी मांग रहती है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए निर्माता की ओर से 447 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस दिया जाता है।

Kia Seltos:

किआ की ओर से नई जेनरेशन सेल्‍टॉस को हाल में ही मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में कई बदलाव किए गए हैं जिसके बाद यह पहले से ज्‍यादा बेहतर हो गई है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए 447 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस दिया जाता है।

MG Astor:

वाहन निर्माता एमजी की ओर से भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में एस्‍टर की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी में भी सामान रखने के लिए 448 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस दिया जाता है।

Hyundai Creta:

हुंडई की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर क्रेटा की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए 433 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस दिया जाता है।

Tag: #nextindiatimes #CitroenAircrossX #Hyundai

RELATED ARTICLE

close button