वाराणसी। भोलेनाथ की नगरी काशी (Kashi) में हर साल देव दीपावली (Dev Deepawali) कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) को बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। बनारस में हर साल मनाए जाने वाले देव दीपावली महोत्सव में गंगा तट पर लाखों दीये जलाए जाते हैं। शहर के आम लोग इस त्यौहार (festival) को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।
यह भी पढ़ें-कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, गूंज उठे घाट
इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा ‘बंटोगे तो कटोगे’ भी काशी के बबुआ पांडेय घाट पर खास अंदाज में लिखा नजर आएगा। इसको लेकर काशीवासी भी काफी उत्साहित हैं। देव दीपावली (Dev Deepawali) के मौके पर सभी 84 घाटों पर 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। इस बार घाटों पर सजाए जाने वाले दीये महिला सशक्तिकरण को समर्पित होंगे और दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। काशी (Kashi) के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
इसके अलावा गंगा द्वार और चेत सिंह घाट पर लेजर शो और आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। देव दीपावली (Dev Deepawali) हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के 15वें दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) को मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव की राक्षस त्रिपुरासुर पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस बार देव दीपावली पर पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

कहा जाता है कि इस दिन (Dev Deepawali) देवता काशी (Kashi) आते हैं। इसलिए उनके स्वागत में दीप जलाते हैं। सीएम योगी (CM Yogi) भी सनातन धर्म के बड़े अनुयायी हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अगर ‘बंटोगे तो कटोगे’। उनके इस बयान से हम देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को संदेश देना चाहते हैं। इसीलिए इस बार काशी की धरती से सभी को एकजुट रहने का संदेश देने के लिए इस नारे को लिखने के लिए करीब 51000 दीपों का इस्तेमाल किया जायेगा।
Tag: #nextindiatimes #DevDeepawali #kashi