ऑटो डेस्क। Hyundai Venue कंपनी ने इसका नया वेरिएंट HX 5 Plus को लॉन्च किया है। इस वेरिएंट को HX 5 और HX 6 के बीच रखा गया है। इस नए वेरिएंट को कुछ प्रीमियम फीचर्स के साथ किफायती कीमत में लेकर आया गया है।
यह भी पढ़ें-धांसू लुक और कमाल के फीचर्स के साथ Mahindra Thar facelift लॉन्च
Hyundai Venue HX 5 Plus पेट्रोल MT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये रखी गई है। यह HX 5 वेरिएंट से करीब 85,000 रुपये महंगा और HX 6 से 43,000 रुपये सस्ता है। जो ग्राहक HX 6 के कुछ फीचर्स चाहते थे लेकिन बजट के कारण रुक रहे थे, उनके लिए यह नया विकल्प उपयोगी साबित हो सकता है।
Hyundai Venue HX 5 Plus में सेफ्टी के मामले में कोई नया अपडेट नहीं दिया गया है। इसमें पहले की तरह ही स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। वहीं ADAS, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और फ्रंट व साइड पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स टॉप वेरिएंट्स के लिए ही रखे गए हैं। Hyundai Venue HX 5 Plus सिर्फ 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। यह इंजन 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह वेरिएंट टर्बो पेट्रोल या डीजल ऑप्शन में उपलब्ध नहीं होगा।

ये नया वेरिएंट HX5 की तुलना में कई कम्फर्ट और स्टाइल फीचर्स के साथ आता है। इसमें क्वाड-बीम LED हेडलैंप्स, रूफ रेल्स, रियर वाइपर और वॉशर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ड्राइवर आर्मरेस्ट विद स्टोरेज, रियर विंडो सनशेड और ड्राइवर साइड पावर विंडो ऑटो अप-डाउन शामिल है। 2026 वेन्यू में बोल्ड फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, डुअल 12.3-इंच कर्व्ड डिस्प्ले और मल्टीपल कलर ऑप्शंस हैं। सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ESC, हिल असिस्ट जैसे फीचर्स बेस से ही मिलते हैं।
Tag: #nextindiatimes #HyundaiVenue #HyundaiVenueHX5Plus




