35 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

Samsung के लेटेस्ट फोल्डेबल 5G फोन पर भारी डिस्काउंट, यहां देखें डील

टेक्नोलॉजी डेस्क। Flipkart पर सैमसंग का मुड़ने वाला Galaxy Z Fold 7 इस वक्त काफी सस्ते में मिल रहा है। यह डिवाइस कंपनी ने पिछले साल 1,74,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस फोन पर भारी डिस्काउंट दे रहा है।

यह भी पढ़ें-तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Lava Play Max 5G, मिलेगी दमदार बैटरी

Samsung के इस लेटेस्ट वाले Galaxy Z Fold 7 को अब आप फ्लिपकार्ट से सिर्फ 1,64,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि Flipkart इस फोल्डेबल डिवाइस पर पहले से ही 10 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है।अगर आपके पास Flipkart Axis Bank, Flipkart SBI Bank का कार्ड है, तो आप 4,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं, जिससे फोन की कीमत घटकर 1,60,999 रुपये रह जाएगी। यानी फोन पर कुल 14 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

सैमसंग का ये फोल्ड फोन काफी पतला और हल्का है, जिसकी मोटाई सिर्फ 8.9mm और वजन 215g है। डिवाइस में एक नहीं दो AMOLED डिस्प्ले दिए गए हैं जहां इनर डिस्प्ले 8-इंच और आउटर डिस्प्ले 6.5-इंच की है जिनका रिफ्रेश रेट 120Hz तक सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल रहा है, जो इसे फोल्डेबल सेगमेंट में सबसे खास बना देता है। इतना ही नहीं फोन में Galaxy AI के कई फीचर्स भी मिल रहे हैं और Fold सीरीज में कंपनी का पहला 200MP का प्राइमरी कैमरा भी है।

हालांकि इस डिवाइस में सिर्फ 4,400mAh की बैटरी मिल रही है जिसके साथ 25W चार्जिंग है और S-Pen भी नहीं है। ऐसे में कुछ लोगों को ये फोन थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन अगर आप अपनी कैटेगरी का सबसे बेहतरीन फोल्डेबल डिवाइस चाहते हैं तो आपके लिए ये बेस्ट फोल्ड फोन हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #Samsung #SamsungGalaxyZFold7

RELATED ARTICLE

close button