32 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

Samsung के फोल्डेबल 5G फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, देखें Amazon की न्यू ईयर डील

टेक्नोलॉजी डेस्क। Samsung Galaxy Z Fold 6 अभी Amazon पर ₹55,000 का डिस्काउंट पर मिल रहा है। इस फोन को कंपनी ने लगभग 1,64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब आप इसे ₹1,10,000 से कम में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस में डुअल AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और प्रीमियम डिजाइन मिलता है।

यह भी पढ़ें-OnePlus 15T जल्द हो सकता है लॉन्च, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगी ये खूबी

इस सैमसंग फोल्डेबल फोन की कीमत वैसे तो 1,64,999 रुपये है, लेकिन Amazon अभी इसे बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ ₹1,09,999 में खरीदने का मौका दे रहा है। इसका मतलब है कि आपको फोन पर ₹55,000 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी ₹5,000 का एक्स्ट्रा कूपन डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे यह डील और भी आकर्षक हो जाती है।

आप बैंक ऑफर्स के जरिए और भी डिस्काउंट ले सकते हैं। Amazon ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,299 तक का कैशबैक मिल रहा रहा है, जबकि स्कॉपीअ फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹1,500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसका मतलब है कि आप इन बैंक ऑफर्स से डिवाइस पर और भी ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस पर शानदार एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिससे आपको ₹44,300 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

फोल्डेबल डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.3-इंच का आउटर डिस्प्ले और 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और ये डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले हैं। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर से पावर्ड है और इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बड़ी बैटरी है। कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है।

Tag: #nextindiatimes #SamsungGalaxyZFold6 #AmazonNewYearDeal

RELATED ARTICLE

close button