25.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

Huawei MatePad Mini लॉन्च, कमाल के फीचर्स से लैस है टैबलेट

टेक्नोलॉजी डेस्क। Huawei MatePad Mini को ग्लोबल मार्केट में 8.8-इंच डिस्प्ले के साथ 2.5K रेजोल्यूशन और मैक्सिमम 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है। Huawei का यह नया टैबलेट HarmonyOS 4.3.0 पर चलता है और इसमें 6,400mAh की बैटरी है जो 66W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसका मेन शूटर 50-मेगापिक्सल का है और सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

यह टैबलेट 8GB और 12GB रैम वेरिएंट में आता है, जिसमें स्टैंडर्ड तौर पर 256GB स्टोरेज है। टैबलेट में डुअल स्पीकर हैं और ये Huawei M-Pencil Pro के जरिए इनपुट सपोर्ट करता है।इसका मुकाबला Apple के iPad mini से हो सकता है, हालांकि Huawei MatePad Mini की इंटरनेशनल अवेलेबिलिटी और कीमत अभी पता नहीं चली है। कंपनी ने इसे अपनी ऑफिशियल ग्लोबल वेबसाइट पर ग्रेफाइट ब्लैक और स्प्रूस ग्रीन कलर ऑप्शन में लिस्ट किया है।

Huawei MatePad Mini, HarmonyOS 4.3.0 पर चलता है, और इसमें 8.8-इंच का फ्लेक्सिबल OLED फुलव्यू डिस्प्ले 2.5K (1,600×2,560 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। डिस्प्ले में 343ppi पिक्सल डेंसिटी, 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 1800 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। इसमें 12GB तक RAM के साथ 256GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

Huawei MatePad Mini में डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, USB टाइप-C पोर्ट, OTG, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo और QZSS जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर मौजूद हैं। इसमें Histen 9.5 ऑडियो और डुअल माइक्रोफोन से बेहतर डुअल स्पीकर हैं।

कैमरे की बात करें तो, Huawei MatePad Mini में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है। कैमरा सेटअप में एक LED फ्लैश शामिल है।

Tag: #nextindiatimes #HuaweiMatePadMini #Technology

RELATED ARTICLE

close button